सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को कुचलने और उनकी आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास कर रही: Jully

Hanuman | Monday, 20 Jul 2026 04:36:08 PM
Intoxicated by the arrogance of power, the BJP government is attempting to crush the future of the youth and forcibly suppress their voices: Jully

जयपुर। राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पेपर लीक के विरोध में न्याय की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि पेपर लीक के विरोध में न्याय की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लाखों युवाओं पर लाठीचार्ज करना लोकतंत्र के माथे पर कलंक है।

यह केवल छात्रों पर हमला नहीं, बल्कि देश के भविष्य, उनके अधिकारों और लोकतांत्रिक आवाज़ पर प्रहार है। युवाओं के सवालों का जवाब देने के बजाय उन पर लाठियां बरसाना भाजपा सरकार की लोकतंत्र-विरोधी सोच है। सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को कुचलने और उनकी आवाज़ को बलपूर्वक दबाने का प्रयास कर रही है, जिसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। लेकिन देश का युवा अब डरने वाला नहीं है।

लाठियों और दमन से उसकी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। हर अन्याय का लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और देश के युवाओं की आवाज़, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस अन्याय के खिलाफ़ पूरी मजबूती से सड़क से लेकर सदन तक युवाओं के साथ खड़े हैं। वे देश के युवाओं की आवाज़ को पूरी मजबूती के साथ उठा रहे हैं और कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य की इस लड़ाई को हर मंच पर पूरी ताकत के साथ लड़ती रहेगी।

PC:  rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.