कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें

Hanuman | Monday, 20 Jul 2026 12:21:28 PM
Lathi-charge on 'Cockroach Janata Party' protesters; Sonam Wangchuk is placing these three demands before the government.

इंटरनेट डेस्क। नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर आज पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों के सिर फूटे। कई लोग इस दौरान घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार, आज 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़ने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंच गए हैं। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया।

सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में घुसे

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद कूच को लेकर यहां पर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और आरएएफ के जवानों को तैनात किया हैं। सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में घुस गए हैं। इससे अफरा-तफरी मच गई। आज संसद से संसद का मानसून सत्र भी शुरू हुआ है। सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि हमें कोई नहीं रोक सकता है। संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।

सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले: वांगचुक
दूसरी ओर 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने भी सरकार के सामने अनशन खत्म करने की 3 शर्तें रखी दी है। सोनम वांगचुक की पहली शर्त ये है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले। वहीं दूसरी शर्त है कि सीजेपी प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने दिया जाए और सांसद मुद्दा उठाने का भरोसा दें। सोनम वांगचुक की तीसरी और आखिरी शर्त ये है कि  स्वास्थ्य कारणों से ऐसा संभव न हो तो सांसद सफदरजंग अस्पताल आकर यही आश्वासन दें।

PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.