जंतर-मंतर पर युवाओं पर किया गया लाठीचार्ज मोदी सरकार की दमनकारी सोच और कायरता का सबूत: Dotasra

Hanuman | Monday, 20 Jul 2026 03:02:46 PM
The lathi-charge on youths at Jantar Mantar is proof of the Modi government's oppressive mindset and cowardice: Dotasra

जयपुर। नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर आज पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की घटना का को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि कहा कि पेपर लीक कराने वाले 'सत्ता' में सुरक्षित हैं और सवाल पूछने वाले युवा 'सड़कों' पर लाठियां खा रहे हैं.. BJP का यही नया लोकतंत्र है।

कांग्रेस नेता डोटासरा ने इस संबंबध में आगे कहा कि जंतर-मंतर पर युवाओं पर किया गया लाठीचार्ज मोदी सरकार की दमनकारी सोच और कायरता का सबूत है। पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मौन साधे बैठी सरकार, भूल रही है कि लाठियां बरसा कर युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

आपको बात दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों ने आज संसद की ओर कूच किया। इस दौरान उनका पुलिस के साथ टकराव हुआ।

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.