- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतों में इजाफा हुआ है। खबरों के अनुसार, आज एक किलो चांदी 3,493 रुपए महंगी हुई है। इससे चांदी की कीमत बढ़कर 2,18,967 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी की कीमत शुक्रवार को 2,15,474 रुपए पर थी।
वहीं वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में आज 756 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे ये सोना अब बढ़कर 1,41,915 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है। 17 जुलाई को इस सोने की दस ग्राम की कीमत 1,41,159 थी।
सोने के दाम में इस महीने 283 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं इस माह चांदी के दाम में 6,463 रुपए की गिरावट आई है। 1 जुलाई को सोना 1,41,632 रुपए की 10 ग्राम और चांदी 2,25,430 रुपए किलो थी। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है। आगामी समय सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आ सकती है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें