LPG सिलेंडर को लेकर आई ये अच्छी खबर, लॉन्च हो गई है ये सर्विस, 15 अगस्त से…

Hanuman | Monday, 20 Jul 2026 12:32:25 PM
Here is some good news regarding LPG cylinders, this service has been launched, starting August 15…

इंटरनेट डेस्क। एलपीजी सिलेंडर को लेकर आमजन के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोशन लिमिटेड की ओर से अब अपने ग्राहकों के लिए भारत गैस लाइट जिप नाम से नई प्रीमियम एलपीजी सर्विस लॉन्च की है। ये सर्विस आमजन के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी।

इससे लोगों को हल्का कंपोजिट गैस सिलेंडर, फटाफट नया कनेक्शन और गैस की एक्सप्रेस डिलीवरी मिल सकेगी। खबरों के अनुसार, हालांकि भारत गैस लाइट जिप की शुरुआत अभी मायानगरी मुंबई से की गई है। कंपनी से ऐलान किया कि 15 अगस्त 2026 तक इसे देश के 24 राज्यों के 100 और शहरों में शुरू कर दिया जाएगा।

इस सर्विस की विशेष बात ये है कि भारत गैस लाइट कम्पोजिट सिलेंडर रेगुलर स्टील सिलेंडर की तुलना में यह काफी हल्का है। इसी कारण इस सिलेंडर को घर में इधर-उधर रखना आसान होगा। इस सिलेंडर को जंग नहीं लगती है।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.