FIFA World Cup 2026: कीलियन एम्बाप्पे को मिला गोल्डन बूट, जानें किसे मिला कौनसा पुरस्कार

Hanuman | Monday, 20 Jul 2026 03:26:18 PM
FIFA World Cup 2026: Kylian Mbappé wins the Golden Boot; find out who won which award

खेल डेस्क। स्पेन की अर्जेंटीना पर रोमांचक जीत के साथ ही फीफा विश्व वर्ल्ड कप 2026 का समापन हो गया है। न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा किया। खिताबी जीत पर स्पेन को मोटी रकम मिली है। वहीं कई खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी मिले हैं।

फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर कीलियन एम्बाप्पे ने टूर्नामेंट में 10 गोल दागकर गोल्डन बूट का पुरस्कार जीता। वह लगातार दूसरी बार विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने।  गोल्डन बॉल (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) का पुरस्कार रोड्री (स्पेन) का मिला। गोल्डन ग्लव (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) का खिताब उनाई सिमोन (स्पेन) अपने नाम करने में सफल रहे।

बेस्ट यंग प्लेयर का पुस्कार पाउ कुबार्सी (स्पेन) को मिला। वहीं अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी को सिल्वर बॉल और कीलियन एम्बाप्पे को ब्रॉन्ज बॉल मिली। स्पेन ने दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया है। वहीं अर्जेंटीना का चौथी बार खिताब जीतने का सपना टूटा।

pc: newsbytesapp, bbc, livemint

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.