- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर ही रखा है। आज भी कीमतों में बदलाव नहीं होने से आमजन को राहत नहीं मिली है। लोगों को महंगी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी पेट्रोल 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज भी 102.12 रुपए ही है। वहीं यहां पर डीजल की कीमत प्रति लीटर कीमत 95.20 रुपए है। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 111.21, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.78 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।
प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल 102.97 रुपए, डीजल 95.64 रुपए
नोएडा: पेट्रोल 101.96 रुपए, डीजल 95.44 रुपए
बेंगलुरु: पेट्रोल 111.37 रुपए, डीजल 99.26 रुपए
भुवनेश्वर: पेट्रोल 109.92 रुपए, डीजल 100.92 रुपए
चंडीगढ़: पेट्रोल 98.10 रुपए, डीजल 86.09 रुपए
हैदराबाद: पेट्रोल 115.69 रुपए, डीजल 103.82 रुपए
लखनऊ: पेट्रोल 102.63 रुपए,| डीजल 96.07 रुपए
पटना: पेट्रोल 113.35 रुपए, डीजल 99.36 रुपए
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 115.49 रुपए, डीजल 104.40 रुपए
लोगों को लम्बे समय से नहीं मिली है राहत
आपको बात दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि लम्बे से से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कमी नहीं हुई है। इस दौरान दोनों ईंधनों की कीमतों में कई बार बढ़ाया गया है। इससे लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कब राहत मिलेगी, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें