लियोनेल मेसी FIFA World Cup 2026 में बनाएंगे ये पांच रिकॉर्ड!

Hanuman | Saturday, 18 Jul 2026 04:36:48 PM
Lionel Messi will set these five records at the FIFA World Cup 2026!

खेल डेस्क। मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और यूरोपीय दिग्गज स्पेन के बीच फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को अमेरिका के मेटलाइफ स्टेडियम, न्यू जर्सी में खेला जाएगा। स्थानीय समय अनुसार, ये मैच 19 जुलाई को दोपहर 3.00 बजे शुरू होगा।

अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के लिए ये वर्ल्ड कप बेहद खास रहा है। उनके पास कई रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का मौका होगा। मैच में उतरते ही वह तीन फीफा वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। अगर अर्जेंटीना खिताब जीतने में सफल रहती तो मेसी दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाले फुटबॉल इतिहास के पहले कप्तान बन जाएंगे। अगर वह एक और गोल करने सफल हो जाते हैं और अर्जेंटीना विजेता बनती है तो वह वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की तरफ से एक ही टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

अभी तक ये रिकॉर्ड ब्राजील के रोनाल्डो नजारियो के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2002 के वर्ल्ड कप में 8 गोल किए थे। मेसी इस विश्व कप में आठ गोल कर चुके हैं। अगर मेसी को गोल्डन बॉल का खिताब मिलता है तो फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में तीन बार यह अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

अर्जेंटीना की जीत से मेसी सबसे ज्यादा उम्र में लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी ये रिकॉर्ड ब्राजील के महान खिलाड़ी निल्टन सैंटोस के नाम दर्ज है।

PC: hindi.news18, livemint, sports.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.