Rajasthan: सीएम भजनलाल ने किसानों को लेकर कर दिया है ये बड़ा ऐलान

Hanuman | Saturday, 18 Jul 2026 09:13:47 AM
Rajasthan: CM Bhajanlal has made a major announcement regarding farmers

जयपुर। जल्द ही प्रदेशभर के किसानों को दिन में बिजली मिलने लगेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को डेगाना के तिलानेश गांव में आयोजित ग्राम विकास चौपाल में किसानों, पशुपालकों एवं युवाओं के साथ संवाद के दौरान इस बात ऐलान किया है। इस दौरान सीएम भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसान हित में एक से बढ़कर एक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि में राज्य सरकार द्वारा भी 3 हजार रुपए अतिरिक्त जोड़कर किसानों को 9 हजार रुपए प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। वहीं, एमएसपी पर गेंहू खरीद में 150 रुपये का बोनस दिया जा रहा है। इसी प्रकार ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण और फसल बीमा योजना द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। किसानों को बिजली बिलों और सोलर पंप सेट की स्थापना में अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

 सीएम भजनलाल ने कहा कि 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली मिल रही है और जल्द ही प्रदेशभर के किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। सीएम ने कहा कि किसान के लिए कृषि और पशुपालन जीवन के दो महत्वपूर्ण आधार हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा गोपालक क्रेडिट कार्ड ऋण योजना एवं मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा जैसी योजनाओं के जरिए किसान और पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

निजी क्षेत्र में रोजगार के लाखों अवसर सृजित किए जा रहे हैं
मुख्यमंत्री  भजनलाल ने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अधिक से अधिक सरकारी नौकरियों के साथ ही निजी क्षेत्र में रोजगार के लाखों अवसर सृजित किए जा रहे हैं। साथ ही, युवा नीति के जरिए युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.