- SHARE
-
जयपुर। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में 5 और प्रसूताओं की हालत बिगड़ने को लेकर प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया है। प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने इस संबंध में आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि आखिर कब सुधरेगी राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था? प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 1 महीने में करीब 20 प्रसूताओं की मौत के बाद अब जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में 5 और प्रसूताओं की हालत बिगड़ना अत्यंत गंभीर है। 3 प्रसूता आईसीयू में जबकि 1 वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही है।
हर मामला सिर्फ जांच कमेटी, सैंपल और रिपोर्ट की लीपापोती तक सीमित है.. आखिर कार्रवाई और जिम्मेदारी कब तय होगी? गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में एक खबर को शेयर किया है। आपको बता दें कि हाल के दिनों में प्रदेश में कई प्रसूताओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
PC: deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें