- SHARE
-
खेल डेस्क। फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और यूरोपीय दिग्गज स्पेन के बीच 19 जुलाई को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। अर्जेंटीना टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बनकर फाइनल में पहुंची है, जबकि स्पेन ने अब तक सबसे मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया है।
अगर लियोनल मेसी की टीम विश्वकप जीतती है तो 64 साल में लगातार दो विश्वकप जीतने वाली पहली टीम बनेगी। इससे पहले ऐसा 1934 और 1938 में इटली और 1958 और 1962 में ब्राजील लगातार दो बार विश्व कप जीत चुकी है। अब अर्जेंटीना के पास इतिहास दोहराने का मौका होगा। सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से मात देकर लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में प्रवेश किया था।
मौजूदा विश्व चैम्पियन अर्जेंटीना ने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत अल्जीरिया पर 3-0 की जीत से की। टूर्नामेंट में लियोनल मेसी का जलवा देखने को मिला है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर अपने नाम कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज करवाई है।
भारतीय समयानुसार इतने बजे शुरू होगा मैच
भारतीय समयानुसार फीफा विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला 20 जुलाई सोमवार को रात 12.30 बजे शुरू होगा। अमेरिका के मेटलाइफ स्टेडियम, न्यू जर्सी में खेला जाने वाला ये मैच 19 जुलाई को दोपहर 3.00 बजे शुरू होगा। भारत में विश्व कप का फाइनल मुकाबला यूनाइट8 स्पोर्ट्स चैनलों देख सकते हैं। वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जी5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें