- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को आज तड़के दिल्ली पुलिस सफदरजंग अस्पताल ले गई। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल कर दी है।
अभिजीत दीपके ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सोनम सर को गालियां दीं और घसीटकर जबरन अस्पताल ले गए। पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की भी मांग कर दी है। दूसरी और सोनम की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने अस्पताल प्रबंधन पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने बोल दिया कि मेरे पति को बिना मेरी अनुमति के कोई भी ट्रीटमेंट न दिया जाए, साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर परिजनों को फोन नहीं ले जाने देने के लिए भी बड़ा आरोप लगाया है। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों से सोनम की पत्नी की बहस भी हुई।
सफदरजंग अस्पताल ने सोनम के स्वास्थ्य को जानकारी दी कि लंबे समय तक उपवास और डिहाइड्रेशन के कारण सोनम वांगचुक कमजोर हो गए हैं, लेकिन अभी उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले पुलिस ने मेडिकल सलाह और दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए जंतर-मंतर पर चल रही उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को अस्पताल में शिफ्ट किया।
अभिजीत दीपके ने भी लगा दिया है ये आरोप
अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर हमले की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी कहा कि कुछ गुंडों ने सोनम वांगचुक पर कोई सामान फेंक हमले की कोशिश की, हालांकि वह सुरक्षित हैं और कोई चोट नहीं आई है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें