देश का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च, कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने रच दिया इतिहास

Hanuman | Saturday, 18 Jul 2026 01:06:48 PM
The country's first private orbital rocket launch

इंटरनेट डेस्क। भारत की पहली प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने आज देश का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दोपहर 12.05 बजे सफलतापूर्वक लॉन्च कर इतिहास दचा दिया है। यह टेस्ट पहले ही प्रयास में कामयाब रहा। ये पहले सुबह 11.30 बजे लॉन्च होना था, लेकिन आखिरी वक्त पर काउंटडाउन रोका दिया गया।

इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्काईरूट के फाउंडर पवन कुमार चंदना से बात की और बधाई दी। कंपनी की ओर से 2022 में विक्रम-एस सबऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च किया था, जो 89.5 किमी की ऊंचाई तक गया था। अब विक्रम-1 450 किमी की पृथ्वी की सर्कुलर निचली कक्षा तक पहुंच गया है। इस सफलता को देश के स्पेस सेक्टर के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

आपको बता दें कि हैदराबाद की कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस की ओर से इस टेस्ट फ़्लाइट लॉन्च का नाम "मिशन आगमन" रखा है। विक्रम-1 पूरी तरह से हल्के और मजबूत कार्बन-कंपोजिट स्ट्रक्चर से बना देश का पहला ऑर्बिटल रॉकेट है।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.