- SHARE
-
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पहले निजी रूप से विकसित ऑर्बिटल प्रक्षेपण यान 'विक्रम-1' के सफल प्रक्षेपण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि भारत के प्रथम निजी रूप से विकसित ऑर्बिटल प्रक्षेपण यान 'विक्रम-1' का सफल प्रक्षेपण देश के अंतरिक्ष इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है। यह गौरवशाली उपलब्धि भारत की वैज्ञानिक प्रगति, तकनीकी आत्मनिर्भरता और नवाचार की शक्ति का प्रतीक है, जो प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में हुए क्रांतिकारी सुधारों ने निजी क्षेत्र की प्रतिभा के लिए असीम अवसरों के द्वार खोले हैं और भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त किया है।यह सफलता भारतीय वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और युवा नवप्रवर्तकों की प्रतिभा, अथक परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण है। साथ ही, यह अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ करती है। इस अभूतपूर्व सफलता के लिए
@SkyrootA की समस्त टीम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें