सीएम Bhajanlal ने आमजन के लिए लिया ये बड़ा फैसला, अब 31 अगस्त तक होगा ऐसा

Hanuman | Tuesday, 21 Jul 2026 08:40:07 AM
CM Bhajanlal has taken this major decision for the general public

जयपुर। प्रदेश में अब ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर 31 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। सीएम भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में राज उन्नति की सातवीं बैठक के दौरान इन शिविरों की सफलता और लोकप्रियता को देखते हुए इनके संचालन की तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिविरों के आगामी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।  

सीएम भजनलाल शर्मा ने शिविरों में कार्यों की पेंडेंसी को लेकर कलक्टर्स और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी तरह की पेंडेंसी को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए। साथ ही, कोई भी काम नहीं किए जाने पर कारण स्पष्ट किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ आमजन के कार्यों को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। रास्तों और अतिक्रमण जैसे विवादों को प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द निपटाया जाए।

सीएम ने शिविरों में लाभ प्राप्त करने वाले लाभान्वितों का विवरण मोबाइल नंबर सहित दर्ज करने के भी निर्देश दिए। आमजन के अनुभवों को भी एकत्रित किया जाए। साथ ही, फील्ड पर काम कर रहे अधिकारियों से सुझाव प्राप्त कर कार्यों को और अधिक सुगम बनाया जाए।

वर्षों से लंबित प्रकरण भी तुरंत निस्तारित किए जा चुके हैं
आपको बात दें कि सीएम भजनलाल शर्मा के संवेदनशील विजन में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का सकारात्मक असर देखने को मिला। शिविरों में एक ही छत के नीचे कई कार्य होने से आमजन में उत्साह नजर आया। प्रदेशभर में 12 जून से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित 19 हजार से अधिक शिविरों में आमजन तक उनका हक पहुंचाने के साथ ही वर्षों से लंबित प्रकरण भी तुरंत निस्तारित किए जा चुके हैं।

PC: dipr.rajasthan.gov
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.