- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज देश-दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा व्हाट्सऐप का उपयोग किया जा है। ये हमारे जीवन का एक बेहद जरूरी हिस्सा बन चुका है। हालांकि साइबर अपराधी इसके माध्यम से भी लोगों को अपने चपेट में रहे हैं। व्हाट्सऐप की निर्भरता का फायदा उठाकर साइबर अपराधी और हैकर्स लोगों के अकाउंट को हैक करने के नए-नए पैंतरों को आजमाते हैं।
ऐसा होने पर यूजर्स की निजी चैट, संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक हो जाती है। आज हम आपको व्हाट्सऐप के एक बहुत ही शानदार फीचर के बारे में जानकारी देने जा रह हैं। ये पासकी फीचर है, जो सुरक्षा को अगले लेवल पर ले जाता है। पासकी ऑन करने के बाद बार-बार एसएमएस वाले ओटीपी की जरूरत नहीं पड़ती।
यूजर्स का व्हाट्सऐप फोन के मुख्य स्क्रीन लॉक (जैसे फिंगरप्रिंट, फेस लॉक या डिवाइस पिन) से जुड़ जाता है। इस सेटिंग के सक्रिय होने से हैकर्स के लिए किसी दूसरे डिवाइस पर यूजर्स का अकाउंट रिमोटली लॉगिन करना पूरी तरह नामुमकिन हो जाता है।
PC: techadvisor
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें