Health Tips: सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है कलौंजी, इस प्रकार करें सेवन

Hanuman | Tuesday, 21 Jul 2026 01:41:18 PM
Health Tips: Kalonji is nothing short of a boon for health; here is how to consume it

इंटरनेट डेस्क। कलौंजी में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसका उपयोग तड़के से लेकर अचार में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। कलौंजी में थाइमोक्विनोन नामक पावरफुल बायोएक्टिव कंपाउंड होता है, जो अपने एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। कलौंजी का अगर सही प्रकार से उपयोग किया जाए तो ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आज हम आपको कलौंजी खाने के फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

कलौंजी के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, सूजन और इन्सुलिन रेजिस्टेंस को कम करने में उपयेागी है। इसका सेवन करने से पाचन और मेटाबॉलिक कार्यप्रणाली में सुधार होता है। ये ब्लड शुगर और बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी उपयोगी है।

डायबिटीज, फैटी लिवर और बैड कोलेस्ट्रॉल में है बेहद लाभकारी
कलौंजी डायबिटीज, फैटी लिवर और बैड कोलेस्ट्रॉल में बेहद लाभकारी होती है। ब्लड शुगर बढ़ने पर इसका उपयोग किया जा सकता है। कलौंजी वजन कम करने में भी उपयोगी है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मेटाबॉलिज्म को फास्ट करते हैं जो बढ़ा हुआ वजन कम करने में उपयोगी है। ये गट हेल्थ को भी बेहतर करती है। इसमें मौजूद थाइमोक्विनोन और कार्मिनेटिव गैस, ब्लोटिंग, अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक है।

इस प्रकार करें सेवन
 कलौंजी को रोस्ट कररके सेवन करें। इसे भुनने से इसके तेल एक्टिव हो जाते हैं, जिससे इसकी खुशबू और गुण दोनों में इजाफा होता है। हालांकि आप सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। आधा चम्मच कलौंजी सलाद, दाल या सब्जी में डालकर इसका सेवन किया जा सकता है।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.