Health Tips: सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है हींग, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Hanuman | Tuesday, 21 Jul 2026 09:32:43 AM
Health Tips: Asafoetida is highly beneficial for health; you will be amazed to learn about its benefits

इंटरनेट डेस्क। हींग में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसे आयुर्वेद में औषधि माना गया है। आज हम आपको हींग का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो पाचक एंजाइमों को सक्रिय करने में उपयोगी है। सुबह खाली पेट हींग सेवन करने से पेट का भारीपन कम होता है।

हींग का पानी एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक साबित हो सकता है। ये शरीर के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है। इसे मोटापा कम होता है। इसका सेवन करने से शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।

आपको आज से ही हींग का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। आप एक गिलास गुनगुने पानी में केवल एक से दो चुटकी हींग पाउडर मिलाकर सुबह खाली पेट घूंट-घूंट करके पिएं।

PC: healthshots
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.