- SHARE
-
खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज गंवाने के बाद अब टीम इंडिया जिम्बाब्वे के दौरे पर पहुंच चुकी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम यहां पर जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए ये सीरीज बहुत ही महत्वपूर्ण होगी।
उनकी कप्तानी में अभी तक भारतीय टीम ने टी20 में जीत का खाता नहीं खोला है। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज में चार ही दिन के भीतर तीन मैच हो जाएंगे। सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 25 जुलाई और आखिरी मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा। भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के मैच भारतीय समय अनुसार शाम साढ़े चार बजे शुरू होंगे। इससे आधे घंटे पहले यानी चार बजे टॉस होगा।
PC: news.abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें