- SHARE
-
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से बड़ी बात कही है।
डोटारा ने कहा कि उद्योगपतियों "मित्रों" के लिए मोदी सरकार का नया मॉडल चंदा दो.. और कर्ज माफ लो। मोदी सरकार ने 7,750,000,000,000 यानी 7.75 लाख करोड़ का कॉरपोरेट कर्ज राइट-ऑफ कर दिया है। लेकिन जब बात किसानों की कर्जमाफी की आती है, तो बीजेपी को "आदत बिगड़ने" की चिंता सताने लगती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि उन्होंने 12 साल में कितने किसानों का कर्ज माफ किया?
अगर अरबपतियों का लाखों करोड़ का कर्ज़ माफ हो सकता है, तो देश के अन्नदाता किसानों की कर्ज़माफी पर दोहरे मापदंड क्यों? और सबसे हैरानी की बात ये कि सरकार संसद में ये बताने को तैयार तक नहीं कि किन-किन उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया गया। नाम सार्वजनिक करने में हिचकिचाहट इसलिए है क्योंकि चंदे के बदले कर्ज माफी की कहानी देश के सामने आ जाएगी।
PC: rontline.thehindu
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें