- SHARE
-
खेल डेस्क। अनुभवी डिफेंडर और स्टार ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह अगले महीने होने वाले एफआईएच मेन्स हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। हॉकी इंडिया ने आज इस टूर्नामेंट के लिए 20 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले हरमनप्रीत से इस बार वर्ल्ड कप में भी देश को बड़ी उम्मीदें हैं।
टूर्नामेंट में मनप्रीत सिंह मिडफील्ड की जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे। इस टीम में प्रो लीग स्क्वाड के चार खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। डिफेंडर अमनदीप लाकड़ा, मिडफील्डर राज कुमार पाल, राबीचंद्र सिंह मोइरांगथेम और फॉरवर्ड सेल्वम कार्थी टीम में जगह बनाने में असफल रहे हैं। गोलकीपिंग की जिम्मेदारी मोहित एचएस और सूरज करकेर को दी गई है। भारतीय टीम को 50 साल से हॉकी वर्ल्ड कप खिताब का इंतजार है। भारतीय टीम 1975 में पहली और आखिरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल रही थी।
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह, अभिषेक और गोलकीपर: मोहित एचएस और सूरज करकेरा।
PC: livehindustan, usafieldhockey, tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें