- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज एक बार फिर से सोने-चांदी के दाम बढ़ गए है। खबरों के अनुसार, आज एक किलो चांदी 3,159 रुपए महंगी हो गई है। इससे चांदी कीमत बढ़कर 2.23 लाख रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना भी 1,150 रुपए महंगा हो गया है। इस दस ग्राम सोने की कीमत बढ़कर अब 1.43 लाख रुपए हो गई है।
आपको बात दें सोना इस साल ₹10 हजार महंगा हुआ है वहीं चांदी की कीमत में सात हजार रुपए की गिरावट आई है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था। अब सोने की कीमत बढ़कर 1.43 लाख रुपए हो गई है।
चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब घटकर 2.23 लाख रुपए रह गई है। 29 जनवरी को सोने की कीमत 1.76 लाख रुपए प्रति दस ग्राम और और एक किलो चांदी की कीमत 3.86 लाख रुपए थी।
PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें