- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने इस योजना के तहत मिलने वाली राशि के नियमों में एक चौंकाने वाला बदलाव करने का प्रस्ताव बनाया है। ये योजना अभी तक आधिकारिक रूप से शुरू नहीं हुई। इससे पहले ही योजना के नियमों में बदलाव की खबरें सामने आ रही हैं।
खबरों के अनुसार, दिल्ली की भाजपा सरकार लक्ष्मी योजना की इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने सीधे 2,500 रुपए भेजने की बात कही गई थी। अब जो नियम आ रहे हैं उसके तहत महिलाओं को तुरंत खर्च करने के लिए नकद के रूप में केवल 1,000 रुपए ही मिलेंगे, बाकी के 1500 रुपए रिकरिंग डिपॉजिट में जमा किए जाएंगे।
खबरों के अनुसार, राज्य सरकार हर महीने लाभार्थी महिला के खाते में पूरे 2,500 रुपए ही भेजेगी। हालांकि इसमें से महिला के 1,000 रुपया ही तुरंत निकाल पाएगी। बाकी बचे 1,500 रुपए ऑटोमैटिक तरीके से महिला के नाम पर बनने वाले एक रिकरिंग डिपॉजिट खाते में जमा हो जाएंगे।
PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें