Health Tips: सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है अमरूद, रोजाना खाने से मिलते हैं ये लाभ

Hanuman | Tuesday, 21 Jul 2026 01:28:31 PM
Health Tips: Guava is highly beneficial for health, eating it daily offers these benefits

इंटरनेट डेस्क। अमरूद हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। आज हम आपको अमरूद का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अमरूद सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अमरूद में विटामिन सी की मात्रा काफी मिलता है। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में उपयोगी है। रोजाना अमरूद खाने से सर्दी-जुकाम, सीजनल बीमारी और नॉर्मल इंफेक्शन का खतरा कम होता है।

अमरूद में भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है। इसी कारण अमरूद का सेवन करने से कब्ज की समस्या कम होती है और पाचन बेहतर बनता है। अमरूद वजन कम करने में भी उपयोगी है। इसका सेवन करने से पेट काफी देर तक भरा रहता है। अमरूद में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट मिलने के कारण ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में उपयोगी है। इसी कारण अमरूद खाने से हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अमरूद अच्छा फल हैं। अमरूद में फाइबर ज्यादा होने के कारण ये खून में शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ने नहीं देता। इसी कारण ये फल डायबिटीज के रोगियों के लिए उपयेागी है।

त्वचा और वजन के लिए लाभकारी है अमरूद
त्वचा और वजन के लिए अमरूद लाभकारी होता है। इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। अमरूद कोलेजन बढ़ाने में उपयेागी है। वहीं अमरूद में कम कैलोरी और अधिक फाइबर होता है जिससे आपको भूख कम लगती है और पेट भरा रहता है।

PC: amazon
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.