मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा विरोधी प्रधानमंत्री हैं: Rahul Gandhi

Hanuman | Tuesday, 21 Jul 2026 08:25:44 AM
Modi is the youngest opposition Prime Minister in India's history: Rahul Gandhi

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी पेपर लीक के विरोध में न्याय की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं- इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते। 152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज़ सवाल उठाए - तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत।

लीक करने वाले अपराधी आज़ाद और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं। यह सरकार सिर्फ़ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही - उनपर टूट पड़ी है।

PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.