CJP के समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर संसद में हुआ हंगामा, विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा

Hanuman | Wednesday, 22 Jul 2026 01:02:39 PM
Uproar in Parliament over police action against CJP supporters

इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर आज एक बार फिर से संसद में हंगामा हुआ। विपक्ष के हंगामे को देखते हुए आज लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित की गई। आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी सांसद में काले कपड़े पहनकर पहुंचे। विपक्षी पार्टियों द्वारा संसद मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई, पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस को बेटियों के कपड़े फाड़ने का अधिकार किसने दिया? विपक्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा रहा।

दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच सरकार की ओर से फिर से बातचीत की पेशकश की गई है। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोर टीम से चर्चा के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।

दिल्ली के 16 मेट्रों स्टेशन बंद
वहीं सुरक्षा के कारणों से आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 16 मेट्रों स्टेशन बंद किए गए। सीजेपी के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। आज भी हजारों प्रदर्शनकारी यहां पर जाम हुए हैं। इनमें 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों, आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए लोग भी शामिल है।

अलग-अलग थानों में 10 मामले दर्ज
दिल्ली पुलिस की ओर से संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा पर अलग-अलग थानों में 10 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों पर आरएएफ जवानों पर जानलेवा हमला, पथराव, तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप पर मामले दर्ज किए हैं।

PC: jagran

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.