- SHARE
-
खेल डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल वनडे के नंबर एक बल्लेबाज बनने से केवल एक रेटिंग अंक से पीछे रह गए। आईसीसी वनडे रैंकिंग में गिल दूसरे स्थान पर हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज के बाद आईसीसी की ओर से जारी वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 802 की रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा खेल दिखाने वाले कप्तान शुभमन गिल 801 की रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
रोहित और विराट को मिला रेटिंग में फायदा
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली को शानदार प्रदर्शन का फायदा रेटिंग में मिला है। विराट कोहली 767 की रेटिंग के साथ तीसरे और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 758 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पांच में भारत के तीन बल्लेबाज शामिल हैं। भारत के श्रेयस अय्यर को भी दो स्थानों का फायदा हुआ है। वे 13वें नंबर पर पहुंच आ गए हैं।
पाकिस्तान के बाबर आजम को मिला एक स्थान
पाकिस्तान के बाबर आजम को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह रैंकिंग में छठे स्थान पर आ गए हैं। वहीं आयरलैंड के हैरी टैक्टर को भी एक स्थान का उछाल मिला है। वे नंबर 7 पर हैं। इंग्लैंड के जो रूट ने चार स्थानों की लंबी छलांग मारकर 674 की रेटिंग के साथ नंबर आठ पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को हालांकि तीन स्थानों का नुकसान हुआ है, वे नंबर 9 पर खिसक गए हैं।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें