- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी कीमतों में आज एक बार फिर से तेजी आई है। खबरों के अनुसार, आज एक किलो चांदी की कीमत में 3,034 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे चांदी की कीमत बढ़कर 2.26 लाख रुपए पहुंच गई है।
वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,303 रुपए का इजाफा हुआ है। सोने की कीमत बढ़कर 1.43 लाख रुपए पहुंच गई है। खबरों के अनुसार, तीन दिनों में सोना 4,281 रुपए महंगा हुआ है। वहीं इस दौरान एक किलो चांदी कीमत में 10,764 का इजाफा हुआ है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव आया है। इस साल सोना अब तक 12 हजार रुपए महंगा हो चुका है।
31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो अब 1.45 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, इस साल चांदी की कीमत में 4 हजार रुपए की गिरावट देखने को मिली है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो के स्तर पर थी।
PC: cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें