- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश में 18 साल की उम्र पूरी होते ही हर युवा कानूनी रूप से वयस्क हो जाता है। इसके साथ ही युवाओं को कई कानूनी अधिकार मिल जात हैं। 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद युवाओं को कई जरूरी दस्तावेज बनवा लेने चाहिए। ये उनके के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने देने जा रहे हैं। बच्चे की उम्र 18 वर्ष पार होने के साथ ही उसके लिए तीन सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्र और सरकारी कार्ड बनवाने का रास्ता खुल जाता है।
इसमें पहला महत्वपूर्ण दस्तावेज वोटर आईडी कार्ड है। 18 साल की उम्र होते ही उसे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिस्सा लेने और अपनी मर्जी की सरकार चुनने का सबसे बड़ा अधिकार यानी मतदान का हक मिलता है। इसके बाद वह वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाकर आईडी कार्ड बनवा सकता है।
पैन कार्ड इस कारण है जरूरी
दूसरा महत्वपूर्ण दस्तावेज पैन कार्ड है। ये उस व्यक्ति के लिए अनिवार्य है जो बैंक में खाता खुलवाना, लोन लेना, या स्कॉलरशिप पाना चाहता है। इसी कारण 18 साल की उम्र पूरी होते ही पैन कार्ड बनवा लेना चाहिए। इस दस्तावेज के बिना आज के समय में कोई भी बड़ा वित्तीय या पैसों से जुड़ा लेन-देन मुमकिन नहीं है।
ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकता है
18 साल की उम्र पूरी होते युवाओं को सड़कों पर वैध रूप से गाड़ी चलाने के हकदार मिल जाता है। इसके बाद वह ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकता है। युवा परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन इसके लिए कर सकते हैं।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें