- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश लोगों पर कहर ढा रही है। मौसम विभाग की ओर से आज भी राजस्थान सहित देश के लगभग बीस राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग की ओर से राजस्थान के साथ ही पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, केरल, ओडिशा आदि राज्यों मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है. इस दौरान पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की ओर से आज 26 जुलाई के दौरान कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के ज्यादातर भागों में बारिश की गतिविधियां दर्ज होने व कहीं-कहीं भारी व एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया
राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से राजस्थान के लगभग डेढ़ दर्जन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने अजमेर, नागौर, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, भरतपुर, खैरथल-तिजारा, दौस बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली, बारां, झालावाड़, उदयपुर एवं सिरोही जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के धौलपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनू, बांरा जिलों में मूसलाधार बारिश ने लोगों को कहर ढाया है। इससे लेागों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें