Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह जारी हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज ये है रेट

Hanuman | Wednesday, 22 Jul 2026 08:55:47 AM
Petrol-Diesel Prices: Prices for both fuels have been released early this morning, here are today's rates

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह-सुबह पेटोल-डीजल की नई कीमतों को जारी कर दिया है। कंपनियों ने आज भी कीमतों को स्थिर ही रखा है। लोगों को अभी महंगी कीमतों पर ही दोनों ईंधन खरीदने होंगे। जयपुर में आज भी पेट्रोल 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर है।

नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आज आज भी 102.12 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं यहां पर डीजल की कीमत प्रति लीटर कीमत 95.20 रुपए है। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय की गई हैं कीमतें

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10, डीजल ₹86.09
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69, डीजल ₹103.82
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77, डीजल ₹95.44
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12, डीजल ₹95.56
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93, डीजल ₹98.80
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92,डीजल ₹100.92
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05, डीजल ₹95.55
पटना: पेट्रोल ₹113.35,डीजल ₹99.36
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49, डीजल ₹104.40

कंपनियां इस आधार पर तय करती हैं कीमतें
आपको बात दें कि सरकारी तेल कंपिनयों की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों के आधार पर तय की जाती है। दोनों ईंधनों की कीमतों का रोजमर्रा की जिंदगी  पर प्रभाव पड़ता है। कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। बढ़ी हुई कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

PC: reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.