- SHARE
-
खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज गंवाने के बाद अब टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम का ऐलान हो गया है। जिम्बाब्वे ने अपनी पिछली टी20 सीरीज हाल में ही घर पर बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी जिसमें उसे देखते हुए टीम में में तीन बदलाव हुए हैं।
ऑलराउंडर वेस्ली मधेवेरे के अलावा तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहूरी की चोट के बाद टीम में वापसी हुई है। वहीं पहली बार टी20 टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज तफाद्जवा त्सिगा को शामिल किया गया है। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे की कप्तानी टीम के अनुभवी खिलाड़ी सिकंदर रजा संभालते हुए दिखाई देंगे। टीम में ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल के अलावा तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी भी शामिल है। इन तीनों खिलाड़ियों की गिनती अनुभवी प्लेयर्स में की जाती है। इस टी20 सीरीज के लिए तनाका चिवांगा को भी टीम में शामिल किया गया था।
भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज में चार ही दिन के भीतर तीन मैच हो जाएंगे। सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 25 जुलाई और आखिरी मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा। भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के मैच भारतीय समय अनुसार शाम साढ़े चार बजे शुरू होंगे। इससे आधे घंटे पहले यानी चार बजे टॉस होगा।
जिम्बाब्वे की टीम इस प्रकार है
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहूरी, मिल्टन शुम्बा और तफाद्जवा त्सिगा।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें