- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रहेगा। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस बात का ऐलान कर दिया है। उन्होंने धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोल दिया कि यह आंदोलन की पहली बड़ी सफलता है और जनता की एकजुटता के कारण सरकार को यह फैसला लेना पड़ा।
उन्होंने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि संगठन की बाकी मांगें पूरी होने तक धरना समाप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम कॉकरोच हैं, जल्दी ने नहीं जाएंगे।
अभिजीत दीपके ने धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद तंज कसते हुए कहा कि वे कहते थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। सीजेपी की अब नीट पेपर लीक मामले को लेकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए का मुआवजा देने, 20 जुलाई को प्रोटेस्ट के दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही जिन छात्रों पर एफआईआर दर्ज की गई उन्हें वापस की मांगें बची है।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें