Rahul Gandhi ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- बस एक चीज बंद नहीं कर पाए...

Hanuman | Saturday, 25 Jul 2026 12:09:22 PM
Rahul Gandhi takes a dig at PM Modi, says—there is just one thing he couldn't stop...

इंटरनेट डेस्क। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अब नीट प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कई प्रतिबंध लागू किए जाने को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अब सोशल मीडिया के माध्यम से पीएम नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा है। 

राहुल गांधी ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि मेट्रो बंद करो, रास्ते बंद करो, दुकानें बंद करो, इंटरनेट बंद करो,खाना बंद करो। अपना हक मांग रहे छात्रों के खिलाफ सरकार ने ये क्रूर कदम उठाए। बस एक चीज बंद नहीं कर पाए, मोदी जी - पेपर लीक।  राहुल गांधी ने छात्रों से बात की भी की है।  उन्होंने एक बार फिर से शिक्षा मंत्री धर्मेन्द प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। 

आज सीजेपी की फिर से हो सकती है सरकार से बात
वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के बीमारी से पीड़ित हो गए हैं। उन्होने आज एक वीडियो कर बताया कि टाइफाइड से पीड़ित हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से शुक्रवार देर रात जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग बढ़ाई गई है।   कल केंद्रीय मंत्रियों से बैठक के बाद सीजेपी अपने रूख पर अड़ी हुई है।

पार्टी ने बोल दिया कि अगर प्रधान का इस्तीफा नहीं होता तो 20 जुलाई जैसा एक्शन लेंगे। खबरों के अनुसार, प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बाेल दिया कि अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तो सरकार से बातचीत का कोई मतलब नहीं है।  कॉकरोच जनता पार्टी  और सरकार के बीच आज दोपहर 3:30 बजे तीसरी बैठक हो सकती है। इसमें सरकार द्वारा धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना रुख बताया जाएगा। 

PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.