- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में इस सप्ताह उछाल आया है। खबरों के अनुसार, इस सप्ताह 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,622 रुपए का उछाल आया है। इससे सोने की कीमत बढ़कर 1.44 लाख रुपए हो गई है। गत सप्ताह 18 जुलाई को सोने की कीमत 1.41 लाख रुपए प्रति दस ग्राम थी।
वहीं, इस दौरान चांदी की कीमत में 7,247 रुपए का इजाफा हुआ है। चांदी की कीमत इस दौरान 2.15 लाख रुपए किलो से बढ़कर 2.23 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं इस साल सोने की कीमत में 12 हजार रुपए तेजी आई है। 31 दिसंबर 2025 को दस गा्रम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो अब 1.44 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
वहीं, चांदी की कीमत में 7 हजार रुपए की गिरावट इस साल देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.23 लाख रुपए पर है। 29 जनवरी को सोने की कीमत 1.76 लाख और चांदी की कीमत 3.86 लाख रुपए के स्तर पर पहुंच गई थी।
PC: abplive.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें