सकारात्मक संवाद के बाद वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया: Bhajanlal

Hanuman | Friday, 24 Jul 2026 08:50:46 AM
Wangchuk decided to end his fast after a positive dialogue: Bhajanlal

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोनम वांगचुक द्वारा अपनी भूख हड़ताल खम्त किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा और एवं डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सोनम वांगचुक से मुलाकात कर विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर सरकार का पक्ष विस्तार से रखा और समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सकारात्मक संवाद के बाद वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। मोदी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। प्रश्नपत्र लीक जैसे अपराधों पर कठोरतम कार्रवाई, परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए प्रभावी सुधार तथा युवाओं के हितों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार युवा शक्ति के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले प्रत्येक दोषी को कानून के दायरे में लाकर कठोर दंड सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि था कि युवाओं का हित और उनका उज्ज्वल भविष्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए सदैव सर्वोपरि रहा है। पेपर लीक जैसे संगीन अपराधों के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट्स की स्थापना का ऐतिहासिक निर्णय युवा शक्ति के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता, अटूट इच्छाशक्ति और सुशासन के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। यह व्यवस्था दोषियों के विरुद्ध त्वरित सुनवाई और कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, ताकि देश के करोड़ों युवाओं की मेहनत, प्रतिभा और सपनों के साथ खिलवाड़ करने वालों को शीघ्र और कड़ा दंड मिल सके।

किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
केंद्र सरकार का स्पष्ट संदेश है कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं की प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना, उनके सपनों को नई उड़ान देना और उनकी मेहनत को न्याय दिलाना मोदी सरकार का अटल संकल्प है। यही विकसित भारत की मजबूत नींव और युवा शक्ति के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता है।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.