IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने ध्वस्त किया विश्व रिकॉर्ड, सचिन को भी छोड़ दिया पीछे

Hanuman | Friday, 24 Jul 2026 08:39:44 AM
IND vs ZIM: Vaibhav Suryavanshi shattered the world record, surpassing even Sachin

खेल डेस्क। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी की विश्व रिकॉर्ड अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे दौरे का धमाकेदार अंदाज में आगाज किया है। भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टी20 में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से शिकस्त देकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की हार का क्रम भी टूट गया है।

इससे पहले उसे आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया की इस शानदार जीत में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का अहम योगदान रहा। वैभव ने 18 गेंदों पर  तूफानी अर्धशतक लगाया। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े। वैभव ने इस अर्धशतकीय पारी के साथ विश्व रिकॉर्ड भी बना डाला है।

वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। 15 साल और 118 दिन के वैभव ने नेपाल के बल्लेबाज कुशल मल्ला का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। मल्ला ने इससे पहले 8 फरवरी 2020 को कीर्तिपुर में अमेरिका के खिलाफ वनडे में सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाया था, तब उनकी उम्र 15 साल और 340 दिन थी।

अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने

इस पारी के साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर थे। नवंबर 1989 में फैसलाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में 16 साल और 213  दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.