- SHARE
-
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मदन राठौड़ के एक बयान को लेकर पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि नरेंद्र मोदी जी.. देश के युवा 'भाड़े के टट्टू और पत्थरबाज' नहीं, भारत का भविष्य हैं।
सत्ता के नशे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जी जिन्हें 'भाड़े के टट्टू' और पत्थरबाज बता रहे हैं.. यह वही युवाशक्ति है, जिसने आपको प्रधानमंत्री बनाया। ये वही युवा हैं.. जिन्होंने भाजपा को गद्दी पर बैठाया। ये वही युवा हैं, जिन्हें 2 करोड़ नौकरियों के झांसे देकर छला गया, ये वही युवा हैं जो 12 साल से ठगे गए और पेपर लीक में जिनका भविष्य बर्बाद हुआ। प्रधानमंत्री जी.. जिन्हें भाजपा आज 'भाड़े के टट्टू' बता रही है, यही देश का युवा 2029 में भाजपाई सत्ता की अर्थी निकालेंगे और इसे तिलांजलि देंगे! मदन राठौड़ को अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए और युवाओं से माफी मांगनी चाहिए।
डोटासरा ने पीएम मोदी की एक पोस्ट को शेयर करते हुएकहा कि आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने न सिर्फ हमारी education system पर पूरा कब्ज़ा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया और इसके ज़िम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें