जयपुर। राजस्थान में बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति सकारात्मक एवं समानता का वातावरण बनाने , महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने एवं जेंडर संवेदनशीलता की दिशा में राज्य सरकार , संयुक्त राष्ट्र महिला प्रकोष्ठ के साथ मिलकर कार्य करेगी। महिला अधिकारिता आयुक्त ऋचा खोड़ा ने मंगलवार को जयपुर स्थित निदेशालय में विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में जेंडर संवेदनशीलता में वृद्धि एवं महिला सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों को अधिक प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए महिला अधिकारिता विभाग संयुक्त राष्ट्र महिला प्रकोष्ठ के साथ मिलकर कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं की शासन एवं राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए समाज में सकारात्मक वातावरण बनाया जाएगा और प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ भहसा के उन्मूलन से संबंधित नीतियों एवं कानूनों के कार्यान्वयन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। लैंगिक समानताओं की योजनाओं को बजट प्रावधानों में शाामिल करने के कार्य किए जाएंगे।
राजनीति एवं शासन में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण आजीविका कार्यक्रमों के रूप में अवसरों और आर्थिक सशक्तीकरण के संसाधनों की पहुंच महिला तक बढ़ाने में महिला प्रकोष्ठ राज्य सरकार का सहयोग करेंगी।