कोटा। राजस्थान के बारां जिले में कोटा-बारां बाईपास पर हुई सडक़ दुर्घटना में पुलिस के एक हैड कांस्टेबल की शुक्रवार को मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जोधपुर जिले के पीपाड सिटी निवासी हैड कांस्टेबल महेन्द्र भसह (45) वर्तमान में कोटा में आर.ए. सी. की द्वितीय बटालियन में तैनात है।
सूत्रों ने बताया कि आज सुबह जब वह बारां से एक निजी बस से कोटा लौट रहा था तब बारां के पास बाईपास पर एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कोटा लाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसने दम तौड़ दिया। बारां सदर थाना ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।