Maharashtra: ट्रक में आग लगी, कोई हताहत नहीं। 

Samachar Jagat | Saturday, 29 Apr 2023 12:36:49 PM
Maharashtra: Truck catches fire, no casualties.

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी तालुका में कबाड़ ले जा रहा एक ट्रक आग लगने से जलकर खाक हो गया। नगर निगम के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शेलार गांव के निकट शुक्रवार रात लगभग नौ बजे हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि ट्रक गुजरात के वापी से ओडिशा जा रहा था। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर भिवंडी निजामपुर शहर नगर निगम (बीएनसीएमसी) के दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

फोटो क्रेडिट: First India



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.