मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजनीति से प्रेरित होकर केंद्र सरकार पर लगाया तथ्यहीन आरोप: Rajendra Rathore

Samachar Jagat | Tuesday, 17 Oct 2023 03:29:15 PM
Mallikarjun Kharge, motivated by politics, made baseless allegations against the Central Government: Rajendra Rathore

इंटरनेट डेस्क। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े पर बारां में मनरेगा को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। राजेन्द्र राठौड़ ने इस संबंध में मंगलवार को ट्वीट किया है।

भाजपा नेता ने इस संबंध में ट्वीट किया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े बारां में मनरेगा को लेकर झूठ बोल रहे थे। उन्होंने राजनीति से प्रेरित होकर केंद्र सरकार पर तथ्यहीन आरोप लगाया है कि मनरेगा का पैसा समय पर नहीं दिया जा रहा है जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है।

गहलोत सरकार आज भी केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में सामग्री मद के एक माह पूर्व दिए हुए 1500 करोड़ रुपए में से पंचायती राज संस्थाओं के 1000 करोड़ रुपए स्वयं दबा कर बैठी है और अब तक सिर्फ 500 करोड़ रुपए ही ग्राम पंचायतों को जारी किए गए हैं।

PC:  economictimes 

राज्य सरकार की विगत 5 वर्षों में यही प्रेक्टिस रही है कि केंद्र सरकार द्वारा दिए गए मनरेगा सामग्री के हजारों करोड रुपए महीनों तक खुद उपयोग करने के बाद ग्राम पंचायतों को जारी करती रही है। केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना में राज्य सरकार को कोविड 19 के दौरान प्रतिदिन लगभग 110 करोड रुपए की राशि जारी की थी। 

विगत 5 वर्षोे में केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार को 42,991 करोड़ रुपए जारी किए हैं जो अब तक की सर्वाधिक राशि है इसके अतिरिक्त लगभग 40 लाख श्रमिकों के 100 दिवस पूरे हुए हैं। मुख्यमंत्री जी विज्ञापनों में मनरेगा योजना में ज्यादा राशि खर्च करने का दावा करते हैं तो वहीं उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मनरेगा में पैसा नहीं दिए जाने की बात कहते हैं। यह विरोधाभास कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश कर रहा है।
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.