Manipur: मणिपुर में फिर से भड़की हिंसा, 2 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल

Samachar Jagat | Saturday, 09 Sep 2023 08:02:17 AM
Manipur: Violence flares up again in Manipur, 2 people killed, more than 50 people injured

इंटरनेट डेस्क। मणिपुर में हिंसा का दौर रूकने का नाम नहीं ले रहा है, वहां दो से चार दिन शांति रहती है और फिर से हिंसा  भड़क जाती है। इस बार प्रदेश के तेंगनौपाल जिले के पैलेल में फायरिंग की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पैलेल के मोलनोई गांव में सुबह के समय समूह में हथियार लेकर आए लोगों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई। जिसमें 2 लोगों की मौत तो हुई ही साथ ही 50 से ज्यादा अन्य लोग घायल भी हो गए। वहीं बढ़ती घटना को देख असम राइफल्स के जवानों ने भीड़ को उग्र होने से रोका। लेकिन भीड़ में शामिल कुछ हथियारबंद लोगों ने, जो पुलिस की वर्दी पहने हुए थे, फायरिंग शुरू कर दी।

इस घटना में सेना का एक मेजर गोली लगने से घायल हो गया। घटना में तीन अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। क्रास फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालात काबू करने के लिए असम राइफल्स के जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे। 

pc-jagran



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.