- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकार आपके होश ही उड़ जाएंगे। यहां के मनियारी इलाके में चार साल पहले 12 वर्षीय नाबालिग से ममेरे भाई ने दुष्कर्म किया। इस मामले में अब न्यायालय ने व्यक्ति को आरोपी मानते हुए सजा सुना दी है।
खबरों के अनुसार, 12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी करार ममेरे भाई मो. नाजिम को विशेष पॉक्सो कोर्ट-2 में 15 वर्ष सश्रम कैद और 10 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। न्यायालय की ओर से इस मामले में पीडि़त किशोरी को पांच लाख रुपए मुआवजे देने का भी आदेश दिया है। खबरों के अनुसार, विशेष लोक अभियोजक ने जानकारी दी कि दुष्कर्म की ये घटना 15 मई 2021 की है। पीडि़ता काजी मोहम्मदपुर थाना इलाके की निवासी है। पीडि़ता की मां ने 16 मई 2021 को केस दर्ज करवाया था।
पीडि़ता को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया था आरोपी
पुलिस ने बताया कि था कि पीडि़ता की मां चूल्हा चौका करती है। 15 मई 2021 को वह काम पर गई थी। वापस लौटी ने बड़ी बेटी ने मां को दुष्कर्म के बारे में जानकारी दी। पीडि़ता ने मां को बताया था कि मो. नाजिम आया था और बोला कि नानी ने बुलाया है। इसके बाद पीडि़ता बाइक पर बैठ कर उसके साथ चली गई। शाम चार बजे जानकारी मिली कि नाजिम ने बेटी के साथ गलत काम किया है। इसके बाद मां मायके पहुंची तो खून से लथपथ बेटी को देखकर उसके होश उड़ गए थे। इसके बाद मां ने बेटी की साथ हुई शर्मनाक घटना का मामला दर्ज करवाया। इस पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई की।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें