जनता ने कांग्रेस को वोट की चोट से सत्ता से बाहर करने का लिया संकल्प: Rajendra Rathore

Samachar Jagat | Friday, 03 Nov 2023 09:55:26 AM
People have resolved to oust Congress from power due to vote loss: Rajendra Rathore

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सुजानगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संतोष मेघवाल की नामांकन सभा रैली को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्वीट किया कि प्रदेश को कांग्रेस के कुशासन से मुक्त कराना है। परिवर्तन लाना है और कमल खिलाना है। सुजानगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संतोष मेघवाल की नामांकन सभा रैली में जनता की मौजूदगी में सब ने कांग्रेस को इस बार वोट की चोट से सत्ता से बाहर करने का संकल्प ले लिया है। 

इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर भाजपा उम्मीदवारों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी सूची में शामिल सभी प्रत्याशियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। पूर्णत: विश्वस्त हूं कि म प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। आ रही है भाजपा। 

PC: twitter



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.