PM Modi: गोवा के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के लोगों को बधाई दी

varsha | Tuesday, 30 May 2023 12:06:46 PM
PM Modi greets the people of the state on Goa's Foundation Day

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गोवा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने इस प्रदेश को शांति और जीवंतता का एक ऐसा उत्कृष्ट मिश्रण बताया जो अपनी अनूठी संस्कृति और चिरस्थायी भावना से लोगों को प्रेरित करता है।

गोवा पहले एक पुर्तगाली उपनिवेश था। वर्ष 1961 में वह भारत का हिस्सा बन गया और इसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था। इसमें दमन और दीव भी शामिल थे।वर्ष 1987 में आज ही के दिन गोवा को एक पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। यह क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा राज्य है और एक पसंदीदा पर्यटन स्थल है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘गोवा के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं! गोवा, शांति और जीवंतता का एक उत्तम मिश्रण है अपनी अनूठी संस्कृति और चिरस्थायी भावना से लोगों को प्रेरित करता रहता है। मैं गोवा वासियों की भलाई और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं और आशा करता हूं कि वे भारत के विकास पथ को मजबूत करना जारी रखेंगे।’’

Pc:Deccan Herald



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.