Rajasthan Assembly Elections: प्रियंका गांधी की जनसभा से पहले राजेन्द्र राठौड़ ने ईआरसीपी को लेकर अशोक गहलोत पर साधा निशाना 

Hanuman | Friday, 20 Oct 2023 11:44:14 AM
Rajasthan Assembly Elections: Before Priyanka Gandhi's public meeting, Rajendra Rathore targeted Ashok Gehlot regarding ERCP

जयपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज दौसा जिले में होने वाली जनसभा से पहले नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ईआरसीपी को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है।

उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है। भाजपा विधायक ने इस संबंध में ट्वीट किया कि प्रियंका गांधी जी, आप मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मंच साझा करेगी तो उनसे जरूर पूछिएगा कि मुख्यमंत्री जी ने कहा था कि ईआरसीपी को राज्य सरकार अपने संसाधनो से पूरा करेगी। सरकार का कार्यकाल भी खत्म होने वाला है, प्रदेश की जनता से किया गया वादा कब पूरा होगा?

बजट 2021-22 में मुख्यमंत्री ने 37 हजार करोड़ की ईआरसीपी  परियोजना को पूरी करने के लिए प्रतिबद्धता जताई थी। 2023-24 का बजट भी आ गया, लेकिन ईआरसीपी धरातल पर क्यों नहीं आई ?

23 जनवरी 2023 को महामहिम राज्यपाल अभिभाषण के पैरा 170 में सरकार ने वर्ष 2051 तक इस परियोजना को पूरा करने की बात क्यों कही थी? सरकार ने अब तक ईआरसीपी की तकनीकी खामियों को दूर क्यों नहीं किया? ईआरसीपी की सच्चाई जनता भली-भांति जानती है, अब वह कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगी।

PC: thinq360



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.