Rajasthan Assembly Elections: राजस्थान को पानी पिलाने वाली ईआरसीपी भाजपा सरकार ने ही शुरू की थी: Vasundhara Raje

Samachar Jagat | Thursday, 09 Nov 2023 09:17:27 AM
Rajasthan Assembly Elections: ERCP, which provides water to Rajasthan, was started by the BJP government: Vasundhara Raje.

जयपुर। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ईआरसीपी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रदेश में पेपर लीक की घटनाओं को लेकर भी गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। 

उन्होंने एक चुनावी सभी में ये बात कही है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया कि पूर्वी राजस्थान को पानी पिलाने वाली ईआरसीपी भाजपा सरकार ने ही शुरू की थी, जिसे अब पूरा भी भाजपा सरकार ही करेगी। हमारा काम है जनता के लाभ की योजनाओं को आगे बढ़ाने का।

वहीं गहलोत सरकार का काम है उन विकास कार्यों को अटकाने का। पेपर लीक के कारण 70 लाख से ज्यादा युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है। इसलिए अब राजस्थान में भाजपा सरकार आएगी और ऐसी व्यवस्था बनाएगी कि कभी पेपर लीक नहीं होंगे।

PC: twitter 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.