Rajasthan Assembly Elections: भाजपा को जीत मिलने पर वसुंधरा राजे बनेंगी सीएम! जल्द हो सकता है ऐलान 

Hanuman | Wednesday, 08 Nov 2023 09:52:06 AM
Rajasthan Assembly Elections: Vasundhara Raje will become CM if BJP wins! Announcement may be made soon

जयपुर। प्रदेश में 25 नवम्बर को दो सौ विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। चुनाव की तारीख नजदीक ही है। हालांकि अभी तक भारतीय जनता पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे को घोषित नहीं किया है। भाजपा ने पहले ही ऐलान कर चुकी है वह इस बार विधानसभा चुनाव पीएम मोदी के नेतृत्व में लड़ेगी।

लोगों के मन में बार-बार यही सवाल उठ रहा है कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलता है तो किसे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। खबरों की मानें तो भाजपा को जीत मिलने पर एक फिर से वसुंधरा राजे प्रदेश की मुख्यमंत्री बन सकती है।

खबरों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने जानकारी दी कि पार्टी जल्द ही राजस्थान में सीएम उम्मीदवार के रूप में वसुंधरा राजे का नाम घोषित कर सकती है। खबरों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति मेें बदलाव किया है। 

PC:  twitter 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.