Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत ने कहा 2030 तक राजस्थान को बनाना है नंबर 1

Samachar Jagat | Wednesday, 12 Apr 2023 08:31:24 AM
Rajasthan: CM Ashok Gehlot said that by 2030 Rajasthan has to be number 1

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है और उसके साथ ही चुनावी तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। राजस्थान कें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान को देश में 2030 पहले स्थान पर लाने का सपना संजोया है। हालांकि  उधर पार्टी के ही नेता सचिन पायलट सरकार के खिनाफ मंगलवार धरना दे चुके है।

इधर पायलट के धरने के बीच ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मिशन 2030 का ऐलान भी कर दिया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने एक वीडियो सन्देश जारी किया और उसके तहत प्रदेश के लोगों को ये मैसेज भी दिया। गहलोत ने अपने संदेश में कहा की हम साल 2030 तक राजस्थान को देश का नंबर 1 राज्य बनाएंगे। 

सीएम गहलोत ने बचत, बढ़त और राहत का वीडियो जारी करते हुए कहा कि मैंने तय किया हैं 2030 तक मुझे राजस्थान को देश का 1 नंबर राज्य बनाना है। उन्होंने कहा की हमने ऐसी योजना बनाई है जो दूसरे राज्यों  में नहीं है। किसी ओर राज्य में जनता को 10 लाख का बीमा नहीं मिल पा रहा और गरीबों के घर से 500 रूपए में हमारी सरकार देने जा रही है।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.